टेंपो संघ ने श्रमदान से की सड़क मरम्मत
गढ़वा : गढ़वा जिला टेंपो मालिक/चालक के सदस्यों ने रविवार को गढ़वा-शाहपुर सड़क में बिरहा नाला पर जर्जर सड़क की श्रमदान से मरम्मत की। संघ के लोगों ने बुलंद हौसला के साथ हाथ में फावड़ा व तगाड़ी लिए सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कराई। मौके पर उपस्थित संघ के संरक्षक सह जदयू जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क में गड्ढा होने से कई मर्तबा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिस कार्य को जिला प्रशासन को करना चाहिए था। उस कार्य को टेंपो संघ के लोगों ने करने का काम किया है। संघ के लोगों सड़क में गड्ढा होने की शिकायत जिला प्रशासन से कई मर्तबा की। मगर जिला प्रशासन द्वारा सड़क मरम्मत नही कराई गई है। आजिज होकर टेंपो संघ के लोगों श्रमदान सड़क में बने गड्ढे की मरम्मत करने की ठानी। मौके पर संघ के अध्यक्ष बसंत पासवान, सुधीर दुबे, सुमंत कुमार, फेयाजुद्दीन अंसारी, धीरज कुमार, उपेंद्र पाल, शहनाज खान, सरफराज खान, सुशील तिवारी, श्रीकांत तिवारी आदि उपस्थित थे।