जय भवानी संघ का पुनर्गठन
गढ़वा : जय भवानी संघ संघत मुहल्ला गढ़वा के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक रविवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया। नवगठित कमेटी का अध्यक्ष रोहित कुमार को बनाया गया। जबकि उमेश कुमार कश्यप, सुनील केसरी, प्रवीण जायसवाल को उपाध्यक्ष, विशाल कुमार जायसवाल को महामंत्री, संत कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष, संदीप जायसवाल को मिडिया प्रभारी, राजन कुमार सोनी को उप मिडिया प्रभारी, मिठू सोनी, केतन मलहोत्रा एवं राजन सोनी को मंत्री, उत्तम रौनियार को संगठन मंत्री, राहुल कुमार हलवाई को पूजा मंत्री, पवन कुमार कश्यप को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। बैठक में संघ के संरक्षक मुरली श्याम सोनी, ओम प्रकाश कांस्यकार, डा. मुरली प्रसाद गुप्ता, भोला गुप्ता, अजीत कमलापुरी, राजेश कश्यप, राहुल कुमार मोदनवाल, गौतम जायसवाल, दीपक कुमार, प्रवीण जायसवाल, राजन सोनी, अनिल कश्यप आदि उपस्थित थे।