डीआइजी ने किया निरीक्षण
गढ़वा : पलामू के डीआइजी आरके धान शुक्रवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही लंबित पड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा के साथ बैठक की। इसमें उग्रवाद व अपराध रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। डीआइजी श्री धान ने कहा कि पुलिस अपराधियों व नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए रणनीति के तहत कार्य कर रही है। किसी भी हालत में अशांति पैदा करने वालों को बक्सा नही जाएगा।
उन्होंने कहा कि वार्षिक निरीक्षण में गढ़वा आए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीपीओ गढ़वा के रिक्त पद होने से कार्य में परेशानी हो रही है। सरकार को एसडीपीओ की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। मौके पर मुख्यालय डीएसपी श्रीराम सामद, मेजर रविंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी चंद्रमणी भारती आदि उपस्थित थे।