फुटबॉल टीम रांची रवाना
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)
गढ़वा : रांची में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भंडरिया एवं आवासीय विद्यालय कुदरूम की टीम रांची के लिए रवाना हो गई। टीम मैनेजर प्रतिभा तिर्की, सुरेश राम तथा टीम प्रशिक्षक धर्मराज राम व अरविंद कुमार साथ में रवाना हुए हैं। खिलाड़ियों की रांची रवानगी के मौके पर गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्रा, सचिव जुनाहुदीन खां, सुब्रतो मुखर्जी कप के जिला संयोजक शैलेंद्र पाठक, ललन पासवान आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें