डायरिया से एक दर्जन लोग पीड़ित
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)
कांडी : प्रखंड स्थित देवडीह गांव के एक दर्जन ग्रामीण एक सप्ताह से डायरिया से पीड़ित हैं। पीड़ितों में उतिमा कुमारी, सविता कुमारी, मंगू राम, मुन्नी देवी, चंदन कुमार, मरक्षी देवी, पनवा देवी, विष्णु पासवान आदि शामिल हैं। पीड़ितों का इलाज परिजन गांव के झोला छाप चिकित्सक से कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देवडीह गांव में अब चिकित्सा टीम नहीं पहुंच सकी है। एक सप्ताह पूर्व डायरिया से बबलू राम के 23 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की मौत हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें