् इंडिका कार पुलिया के नीचे गिरी, दो घायल
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)
गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर मुख्य पथ में शुक्रवार को पूर्वाह्न पौने बारह बजे बांसडीह पुलिया में गिरकर इंडिका कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे इसमें सवार भंडरिया थाना के जमौती निवासी बंधन कुजूर एवं बेनेडिक्ट कुजूर घायल हो गए।
दुर्घटना का कारण स्टेयरिंग का फेल होना बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। घायलों के अनुसार वे लोग मेदिनीनगर से गढ़वा लौट रहे थे। इसी क्रम में अचानक कार का स्टेयरिंग फेल हो गया और कार बांसडीह के समीप स्थित पुलिया में जा गिरी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें कार से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें