भाजपा नेता ने केतार में बांटे कंबल
केतार : समाज सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा पुण्य कार्य होता है। उक्त बातें प्रदेश भाजपा के किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कन्हैया चौबे ने केतार बाजार परिसर में मंगलवार को कंबल वितरण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में 82 पंचायत के सभी बूथों पर छह हजार कंबल का वितरण असहाय, वृद्ध, विकलांगों के बीच कर रहा हूं। प्रखंड के परती कुसवानी, पाचाडूमर, मुकुंदपुर, बलिगढ़ से आये भूखन चौधरी, सोमनी कुंवर, बुधनी देवी, बिरजु उरांव, नंदु पासवान, कविलास राम आदि को कंबल ओढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय प्रसाद ने की। इस अवसर पर महामंत्री त्रिपुरारी सिंह, अजीत कुमार सिंह, मदन पटेल, उत्तम चौबे, राजमनी प्रसाद, सकलदेव राम, लक्ष्मण सिंह, राजनाथ राम, रामजी विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।