Move to Jagran APP

कोरगा के विवादित भूमि पर बीडीओ ने लगाया कैंप

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 10:47 PM (IST)
कोरगा के विवादित भूमि पर बीडीओ ने लगाया कैंप

रमना : थाना के कोरगा गांव में भूमि जोताई को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने हो जाने की खबर के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। साथ ही स्थिति पर नजर रखने के लिए रमना बीडीओ सच्चिदानंद महतो को बतौर दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को बीडीओ सह दंडाधिकारी सच्चिदानंद महतो, थाना प्रभारी भगवान चौबे सुबह से ही विवादित भूमि पर कैंप किये हुए थे और सभी पहलुओं पर नजर रखे हुए थे। इस संबंध में बीडीओ सह दंडाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने बताया कि स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही किसी भी अफवाह या उकसावे से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरगा में विवादित मामले की सभी जानकारी को उपायुक्त तक पहुंचाई जायेगी। प्रशासन कोरगा में भूमि विवाद को दूर करने के लिए गंभीर है। वहीं थाना प्रभारी भगवान चौबे ने कहा कि विवादित स्थल पर शांति बहाल है। दोनों पक्षों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

-केसरी ने किया दौरा

जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कोरगा का दौरा कर जिला प्रशासन से अविलंब विवादित भूमि का मामला समाधान करने का मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रशासन अगर कोई पहल नहीं करता है तो बड़ी घटना का जिम्मेवार प्रशासन खुद होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.