चैता का आयोजन कल
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 10:35 PM (IST)
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के हंसकेर जमुनी मैदान में 24 अप्रैल को डा. भीम राम अंबेडकर की 123 वीं जयंती पर दो गोला चैता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी आदर्श युवा क्लब हंसकेर के दिलीप तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि चैता में पलामू के व्यास राजमुनी राम तथा बक्सर के तारकेश्वर सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चंदेश्वर भारती को संयोजक, शशिप्रकाश चंद्र को कोषाध्यक्ष, सुबोध कुमार को सचिव बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें