Move to Jagran APP

ब्रह्मऋषि संगठन की कार्यकारिणी समिति भंग

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 11:07 PM (IST)
ब्रह्मऋषि संगठन की कार्यकारिणी समिति भंग

गढ़वा : ब्रह्म ऋषि संगठन के संविधान के विरुद्ध लोकसभा चुनाव में पार्टी विशेष के पक्ष में कार्य करने के आरोप में अध्यक्ष बृज बिहारी पाठक, उपाध्यक्ष पुरन तिवारी तथा कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय को संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। साथ ही कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया है। अगली बैठक में नई समिति का गठन किया जाएगा। यह जानकारी कोर कमेटी के संयोजक अखिलेश दुबे ने दी है। उन्होंने बताया कि संगठन के संविधान में यह स्पष्ट उल्लेख है कि संगठन किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं देगा। मगर उक्त लोग एक राजनीतिक पार्टी के पक्ष में काम करने के दोषी पाए गए हैं। उन्हें इसकी चेतावनी भी गई थी। मगर वे ऐसी गतिविधि में लगातार लगे रहे। उक्त पदाधिकारियों के निष्कासन का निर्णय कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.