Move to Jagran APP

बैंक के 68 बकायेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 07:05 PM (IST)
बैंक के 68 बकायेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी

गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्र ने शनिवार को वनांचल ग्रामीण बैंक बाजार शाखा के 68 बकायेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। 30 दिनों के अंदर हठी बकायेदार अगर जिला नीलाम पत्र न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध पहले बॉडी वारंट और बाद में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पशुपति मिश्र ने कहा कि जरुरत पड़ने पर बड़े बकायेदारों के यहां छापेमारी अभियान भी चलाई जाएगी। जिनके विरुद्ध नोटिस जारी की गई है उनमें पुरानी बाजार निवासी सिद्धनाथ प्रसाद, रॉकी मुहल्ला निवासी आनंद कुमार प्रसाद, रवि रंजन कुमार गुप्ता व जुबार अहमद, उंचरी गढ़वा निवासी कोरिशा बीबी, सहिजना निवासी सतीश कुमार कश्यप, टंडवा गढ़वा की सलमा खातून हैं। साथ में,ं इनमें कुंभी बनखेता लगमा के उदय प्रसाद, टंडवा गढ़वा के रामाधार प्रसाद, कल्याणपुर गढ़वा के अबरार अंसारी, मेन रोड गढ़वा निवासी शंभूनाथ चंद्रवंशी, मझिआंव मोड़ निवासी मनोज कुमार, गढ़देवी मुहल्ला निवासी बलराम प्रसाद केसरी, पठान टोली निवासी इबरार अहमद, आमर मझिआंव के ऋषि कुमार पांडेय का नाम हैं। वहीं गढ़देवी मुहल्ला के चंदन कुमार जायसवाल,उंचरी गढ़वा के मो. रफीक अहमद, कमलापुरी मुहल्ला गढ़वा के मो. हसीब, झलुआ गढ़वा के नवाजीर अली, साई मुहल्ला गढ़वा के रेयाजुद्दीन, झलु़आ गढ़वा के मो. इकबाल अंसारी, महुलिया नावाडीह गढ़वा के ईशा मोहम्मद अंसारी, कल्याणपुर गढ़वा के मुर्तजा अंसारी, झलुआ गढ़वा के अजमुद्दीन अंसारी, सोनपुरवा गढ़वा के असरफर अली, उंचरी गढ़वा के जुबरैल कुरैशी को भी नोटिस दिया गया है। बकायेदारों में झलुआ के आबिद अंसारी, छत्तरपुर गढ़वा के इस्लाम अंसारी, गढ़देवी मुहल्ला गढ़वा के कृष्ण कुमार पटवा, पठान टोली गढ़वा के मोहम्मद परवेज, उंचरी गढ़वा के मोहम्मद आजम, सोनुपरवा गढ़वा के चंद्रिका पटवा, संतोष कुमार गुप्ता, पठान टोली के सरफराज अहमद, झलुआ के जमरुदीन, चिरौंजिया गढ़वा के रियाजुदीन अंसारी, झलुआ के सैनुल्लाह अंसारी, गुलाम मस्तफा अंसारी, सुभान अंसारी, हदिश अंसारी, अमानत अंसारी, लुकमान अंसारी, नेयामत अंसारी भी शामिल हैं। इनके साथ मुबारक अंसारी, पठान टोली गढ़वा के मोहम्मद अतिक, विजय प्रसाद गुप्ता, छत्तरपुर गढ़वा के आशिक अंसारी, इस्लाम अंसारी, युसुफ अंसारी, अग्रवाल मुहल्ला गढ़वा के सुभाष चौरसिया, सुशील कुमार केसरी , सोनपुरवा गढ़वा के राजू कुमार, दीपक प्रजापति, संतु कुमार गुप्ता, वाजुदीन खान, रामलाल प्रसाद, पुरानी बाजार गढ़वा के संतोष कुमार, अजय कुमार कश्यप, टंडवा गढ़वा के मनोज प्रसाद, उंचरी गढ़वा के विकास कुमार, मेन रोड गढ़वा के सोनू कुमार पिता स्व. गोविंद प्रसाद केसरी को भी नोटिस भेजा गया है। इधर, चिरौंजिया गढ़वा के रफीक अंसारी, उंचरी गढ़वा के राजेश कुमार पाठक, झलुआ गढ़वा के असगर अली अंसारी, हूर गढ़वा के समसेर अंसारी, टंडवा गढ़वा के ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कलवार मुहल्ला गढ़वा के मनोज प्रसाद सोनी का नाम भी शामिल है। इस मौके पर जिला नीलाम पत्र कार्यालय के राकेश कुमार पाठक आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.