जीप दुर्घटना में प्रशिक्षु दारोगा समेत दो घायल
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 11:22 PM (IST)
नगर उंटारी : नगर उंटारी-धुरकी मुख्य मार्ग पर बरडीहा गांव के निकट धुरकी थाने की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें प्रशिक्षु दरोगा निरंजन कुमार व जैप का जवान अजय कुमार यादव घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जैप के जवान अजय कुमार यादव को सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। निरंजन का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों जीप एसडीपीओ कार्यालय नगर उंटारी से धुरकी जा रही थी। इसी क्रम में बरडीहा के निकट मोड़ पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें