मध्याह्न भोजन बंद रहने से बच्चे परेशान
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 11:21 PM (IST)
गढ़वा : शहर के चौधराना बाजार स्थित डीएवी मध्य विद्यालय में मानदेय नही मिलने से नाराज रसोईया हड़ताल पर हैं। इससे मध्याह्न भोजन बच्चों को नही मिल पा रहा है। मॉर्निग स्कूल होने के कारण बच्चे सुबह छह बजे ही घर से निकल जा रहे हैं, जो साढ़े ग्यारह बजे के बाद ही घर पहुंच रहे हैं। विद्यालय के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि रर्साइया के दस माह का मानदेय बकाया था। इसमें से महज तीन माह का ही मानदेय दिया गया है। सात माह का मानदेय बाकी रहने से रसोईया खाना बनाने नही आ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जिला शिक्षा अधीक्षक को दे दी गई है। साथ ही मध्याह्न भोजन चालू कराने के लिए पहल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें