श्रृंखलाबद्ध व चेक डैमों से बहाल होगी ¨सचाई व्यवस्था
दुमका : प्रधानमंत्री ¨सचाई योजना के तहत दुमका जिले के ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरने वाली जोरिया में
दुमका : प्रधानमंत्री ¨सचाई योजना के तहत दुमका जिले के ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरने वाली जोरिया में तकरीबन दो दर्जन श्रृंखलाबद्ध चेक डैमों का निर्माण कराकर तकरीबन 2400 हेक्टेयर भू-भाग पर ¨सचाई सुविधा मुहैया कराने की योजना मार्च से प्रारंभ हो जाएगी। लघु ¨सचाई प्रमंडल दुमका की ओर से इन योजनाओं के लिए टेंडर आमंत्रित किया जा चुका है। राज्य सरकार की राशि इन योजनाओं पर खर्च होगी। जिला ¨सचाई योजना से चयनित योजनाओं को ही विभाग की ओर से धरातल पर उतारा जा रहा है। खास बात यह कि इन तमाम योजनाओं के पूर्ण होने की मियाद नौ माह से लेकर एक साल तय है।
इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न प्रखंडों में 14 बड़े तालाबों का जीर्णोद्धार का काम भी मार्च में शुरू होने की संभावना है। इसके लिए भी मार्च में ही टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है।
--------------
ये है योजनाएं, प्रखंड व प्राक्कलित राशि
-
योजना ---- प्रखंड --- प्राक्कलित राशि लाख में
----- ------ -----------------
सिलंगी जोरिया पर श्रृंखलाबद्ध चेक डैम - गोपीकांदर - 150.92
सितला जोरिया पर श्रृंखलाबद्ध चेक डैम - मसलिया - 199.89
फिटकोरिया नाला पर श्रृंखलाबद्ध चेक डैम - रामगढ़ - 177.97
बोरिया नाला पर श्रृंखलाबद्ध चेक डैम - रामगढ़ - 144.76
पथरिया नाला पर श्रृंखलाबद्ध चेक डैम - रामगढ़ - 096.27
थानदारी में श्रृंखलाबद्ध चेक डैम - सरैयाहाट - 082.34
जामाकांदर जोरिया में चेक डैम निर्माण - शिकारीपाड़ा- 047.72
दुर्गापुर जोरिया में चेक डैम निर्माण - शिकारीपाड़ा - 062.56
रघुनाथपुर जोरिया में चेक डैम निर्माण- शिकारीपाड़ा - 062.56
लखनपुर जोरिया में चेक डैम निर्माण - शिकारीपाड़ा - 062.12
जरवाडीह जोरिया में चेक डैम निर्माण- मसलिया - 057.10
रोहरा जोरिया में चेक डैम निर्माण - मसलिया - 055.43
सागबेहरी जोरिया में चेक डैम निर्माण- मसलिया - 055.43
गरगरिया जोरिया में चेक डैम निर्माण - जामा - 075.15
कुरवा जोरिया में चेक डैम निर्माण - जामा - 065.77
बागझोपा जोरिया में चेक डैम निर्माण- जामा - 064.08
तपसी जोरिया में चेक डैम निर्माण - जामा - 045.17
अहरीचुआं में चेक डैम निर्माण - गोपीकांदर - 063.51
महादेवसोल में चेक डैम निर्माण - रामगढ़ - 063.51
कुशमाहा में चेक डैम निर्माण - जरमुंडी -- 064.67
पहाड़ीडीह में चेक डैम निर्माण - जरमुंडी -- 036.41
दोमुहानी में चेक डैम निर्माण - जरमुंडी -- 056.15
तिलुवामारनी में चेक डैम निर्माण - जरमुंडी -- 042.21
पंचकठिया में चेक डैम निर्माण - सरैयाहाट -- 086.25
कंदिया में चेक डैम निर्माण - सरैयाहाट -- 037.92
भुस्कीबांध मध्य ¨सचाई योजना - रानीश्वर -- 075.17
----------------------------
वर्जन
------
सभी योजनाओं का टेंडर आमंत्रित हो चुका है। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा एवं सभी योजनाएं नौ माह से एक साल के अंदर पूर्ण कराया जाएगा। इस योजना के साथ नदी के दोनों किनारे बसने वाले लाभुकों को एक-एक डीजल इंजन व पाइप भी मुहैया कराया जाएगा। प्रयास होगा कि तयशुदा मियाद में योजनाएं पूर्ण हो जाएं।
मिथिलेश कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, लघु ¨सचाई विभाग