स्नातक में अब सीबीसीएस पाठ्यक्रम से पढ़ाई
दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अगले सत्र 2017-18 में स्नातक में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट स
दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अगले सत्र 2017-18 में स्नातक में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम यानी सीबीसीएस पाठ्यक्रम लागू होगा। सहायक परीक्षा नियंत्रक राजकुमार झा ने बताया कि सीबीसीएस में समेस्टर सिस्टम से पढ़ाई होगी, प्रत्येक सेमेस्टर छह माह का होगा। पाठ्यक्रम लागू हो जाने से इंटरमीडिएट के किसी भी संकाय के छात्र भी स्नातक में विज्ञान या वाणिज्य पढ़ सकते हैं। सीबीसीएस में कई विषयों का एक-एक समूह रहेगा। इन समूहों में से ही एक समूह का चयन करना पड़ेगा और उसी में नामांकन लेना पड़ेगा। इसके सफल संचालन के लिए एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। डॉ. विनोद कुमार झा को इसका संयोजक बनाया गया है। वहीं सदस्य के रूप में डीएसडब्ल्यू डॉ. अखिलानंद पाठक, वाणिज्य के डीन डॉ. एसके मिश्रा, विज्ञान डीन डॉ. गगन कुमार ठाकुर, संताल परगना महिला कॉलेज के प्राचार्या डॉ. रेणुकानाथ, डॉ. राजेश कुमार ¨सह व डॉ. संजीव कुमार सिन्हा हैं। यहां बता दें कि पहले भी तत्कालीन कुलपति डॉ. एम बशीर खान के कार्यकाल में यही प्रणाली लागू हुई थी, लेकिन बिना तैयारी के लागू हो जाने से इसे वापस लेना पड़ा था। लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रबंधन का दावा है कि पूरी तैयारी के साथ लागू किया जा रहा है।