Move to Jagran APP

झामुमो विधायक डॉ. अनिल मुर्मू का निधन

पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा विधानसभा से पहली बार झामुमो के टिकट पर जीत हासिल करने वाले 47 वर्षीय विधायक डॉ. अनिल मुर्मू का मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे निधन हो गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 18 Jan 2017 06:19 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 06:33 AM (IST)
झामुमो विधायक डॉ. अनिल मुर्मू का निधन
झामुमो विधायक डॉ. अनिल मुर्मू का निधन

जागरण संवाददाता, दुमका। पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा विधानसभा से पहली बार झामुमो के टिकट पर जीत हासिल करने वाले 47 वर्षीय विधायक डॉ. अनिल मुर्मू का मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे निधन हो गया। वे शहर के कड़हरबील स्थित किराये के आवास में उनकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल लाए जाने के बाद तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन हृदयगति रुकना ही मुख्य वजह बतायी जा रही है। देर शाम सदर अस्पताल की तीन सदस्यीय टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। रात को ही उनका शव रांची ले जाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार डॉ. अनिल मुर्मू को विधानसभा सत्र में शामिल होना था। सुबह वे अपने कड़हरबील स्थित आवास पर पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे उनके शरीर में कंपन हुआ। विधायक के पीए श्रीराम कुमार शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी मालिश की। कुछ देर के लिए हालत में सुधार हुआ। बाद में उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। सूचना पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आनंद मोहन सोरेन आवास पर गए और जांच के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाने को कहा। करीब साढ़े पांच बजे शाम को उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक डॉ. आनंद मोहन, देवाशीष रक्षित व सुदीप्तो सिन्हा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निधन की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद उनकी दूसरी पत्नी निशा शबनम हांसदा और विधायक समर्थक आंसुओं को नहीं रोक सके। सूचना मिलते ही उपायुक्त राहुल सिन्हा, एसपी मयूर पटेल, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार ङ्क्षसह और झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष ङ्क्षसह मौके अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार साहा से जानकारी ली। उपायुक्त के निर्देश के बाद देर शाम सदर अस्पताल की तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। उनका शव मंगलवार रात में ही रांची ले जाया जाएगा।
-----------
बीमारी से हुई मौत
विधायक के पीए रामकुमार का कहना है कि विधायक मिर्गी, मधुमेय व निम्न रक्त चाप की बीमारी से ग्रसित थे। सभी का इलाज भी चल रहा था। दोपहर को अचानक तबीयत खराब होने के बाद पहले घर में मालिश की गई। हालत में सुधार नहीं होने पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
---------------
पारिवारिक पृष्ठभूमि
दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा गांव के रहने वाले विधायक के पिता सोम मुर्मू का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। परिवार में पहली पत्नी योनिकी टुडू और दूसरी निशा शबनम हांसदा के अलावा चार बेटी और दो बेटे हैं। किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है। योनिकी एसपी कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। अस्पताल पहुंचने वालों में केवल दूसरी पत्नी शबनम हांसदा ही थी।
----------------
शाम साढ़े पांच बजे विधायक डॉ. अनिल मुर्मू को मृत अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। हृदयगति रुकने से निधन होने की संभावना है। निधन की मुख्य वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है- डॉ. विनोद कुमार साहा, सिविल सर्जन, दुमका।

loksabha election banner

'आबुआ दिशोम, आबुआ राज' की ओर बढ़ा झामुमो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.