Move to Jagran APP

कोल्हान और सिदो कान्हु विवि में एबीवीपी का परचम

कोल्हान और सिदो कान्हु विश्वविद्यालय की छात्र प्रतिनिधि चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। कोल्हान की पांच और सिदो कान्हु विवि की छह सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुए और शाम को नतीजे घोषित कर दिए गए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 06:35 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 06:43 AM (IST)
कोल्हान और सिदो कान्हु विवि में एबीवीपी का परचम

जान्यू, चाईबासा/दुमका। कोल्हान और सिदो कान्हु विश्वविद्यालय की छात्र प्रतिनिधि चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। कोल्हान की पांच और सिदो कान्हु विवि की छह सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुए और शाम को नतीजे घोषित कर दिए गए। कोल्हान में झामुमो के छात्र मोर्चा जेसीएम ने तो एबीवीपी को थोड़ी टक्कर दी लेकिन संताल में एबीवीपी ने बड़े मार्जिन से क्लीन स्वीप किया है। यहां झामुमो, झाविमो की छात्र इकाई ने मिलकर छात्र समन्वय समिति बनाई थी। छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की यह जीत भाजपा सरकार के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है, वहीं झामुमो, झाविमो और कांग्रेस के लिए गंभीर चिंतन का विषय।

loksabha election banner

कोल्हान विवि

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के नीतीश कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने एक मत से जेसीएम उम्मीदवार संजीव कुमार मुर्मू को हरा दिया। नीतीश को कुल नौ वोट मिले जबकि संजीव को आठ मत मिले। सचिव पद पर एबीवीपी प्रत्याशी शैलेन्द्र गागराई निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी कृष्णचंद्र राणा, संयुक्त सचिव पद पर मनीषा कुदादा व उप सचिव पद पर कुणाल सीट ने जीत हासिल की। सचिव पद शैलेंद्र के निर्विरोध घोषित होने के बाद चार पदों के लिए शनिवार को पीजी विभाग में मतदान कराया गया। सुबह 11 बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया लगभग 4 बजे तक चली। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा की गई। एबीवीपी समर्थकों ने विजेता उम्मीदवारों का जोरदार स्वागत किया।

सिदो कान्हु विवि :

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में चुनाव के बाद छात्रसंघ का चुनाव संपन्न हो गया। शनिवार को विवि में चुनाव के बाद हुई वोटों की गिनती में अभाविप सदस्यों ने सभी छह सीट पर कब्जा जमाया जबकि छात्र समन्वय समिति सदस्यों को दूसरे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा। परिणाम घोषित होते ही विवि में काफी देर तक समर्थकों ने गुलाल खेलकर खुशी का इजहार किया। छह पद के लिए खड़े 29 उम्मीदवारों के लिए 34 में से 33 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद राजेंद्र मुर्मू ने अपने विरोधी शिव कुमार हेम्ब्रम 20 वोट से हराया। वहीं उपाध्यक्ष कंचन माला मुर्मू ने 19 वोट से विकास मुर्मू को, सचिव विश्वराज ङ्क्षसह ने अमित मंडल को 19, संयुक्त सचिव पद पर सोनू ङ्क्षसह ज्योति प्रियंका हेम्ब्रम को 18, उपसचिव में मीनाक्षी कुमारी ने संदीप टुडू को 20 और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए सुजाता सुमन ने संचित कुंवर को 20 से मत हराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.