रेशनलाइजेशन कमेटी की बैठक में कई ¨बदु पर चर्चा
दुमका : विश्वविद्यालय व कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व व्याख्याताओं की कमी दूर करने के लिए शुक्र
दुमका : विश्वविद्यालय व कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व व्याख्याताओं की कमी दूर करने के लिए शुक्रवार को रांची राजभवन के पदाधिकारियों व उच्च शिक्षा तकनीकी के सचिव के साथ बैठक हुई। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति सह प्रभारी कुलपति डॉ. सत्यनारायण मुंडा, विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार सोरेन व सहायक कुलसचिव इग्नेशियस मरांडी शामिल हुए।
बैठक की जानकारी देते हुए सहायक कुलसचिव ने बताया कि कौन सा नया विषय प्रारंभ करना है व कौन सा बंद करना है, इसपर विस्तार से चर्चा हुई। जिन विषयों में कम छात्र हैं उसे बगल के किसी कॉलेज में मर्ज कर दिया जाए। बशर्ते उस विषय की पढ़ाई संबंधित कॉलेज में हो रही हो। या संख्या काफी कम रहने से संबंधित विषय को बंद भी किया जा सकता है। इसके जगह रोजगारोन्मुखी विषय को शामिल किया जा सकता है। व्याख्याताओं की नियुक्ति के लिए भेजी गई सूची पर भी चर्चा हुई।