पुराने दुर्लभ डाक टिकट खजाने से कम नहीं : कुलपति
दुमका : इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को डाक विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय दुमका स्टांप उत्सव 2017 का श
दुमका : इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को डाक विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय दुमका स्टांप उत्सव 2017 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक महाध्यक्ष झारखंड रांची अनिल कुमार व सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कमर अहसन, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने किया। डाक महाध्यक्ष ने डाक टिकटों की प्रदर्शनी व इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कमर अहसन ने अपने संबोधन में कहा कि डाक टिकटों से बच्चों की जानकारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि दुर्लभ डाक टिकट किसी खजाने से कम नहीं होते हैं। यह जितने पुराने होते हैं, उसकी कीमत उतनी अधिक मिलती है। इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच पत्र लेखन प्रतियोगिता हुई। इसका विषय था एक पत्र बड़ों के नाम। इसके अतिरिक्त स्टांप बनाने की प्रतियोगिता भी कराई गई। यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों के बीच हुई। इस अवसर पर प्रथम आवरण का अनावरण किया गया। पहला आवरण शिव परिक्रमा व दूसरा सिदो-कान्हु विद्यालय का था। शाम के समय झारखंड कला केंद्र के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।