झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक में समस्याओं पर विचार
दुमका : कोर्ट परिसर में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक बाबूराम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 07:31 PM (IST)
दुमका : कोर्ट परिसर में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक बाबूराम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इसमें आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दुमका जिले के चिह्नित 187 आंदोलनकारियों की सूची पढ़ कर सुनाई गई। इनके लिए सरकार ने पेंशन राशि 6732000 रुपये आंवटित कर दिया है। शीघ्र ही सभी को पेंशन की राशि मिलेगी। इसपर आंदोलनकारियों ने खुशी जाहिर की। इन आंदोलनकारियों में सरैयाहाट प्रखंड से 53, जरमुंडी प्रखंड के 39, रानेश्वर के 64, जामा 7, मसलिया व दुमका से क्रमश: 9-9, गोपीकांदर से 4, शिकारीपाड़ा से एक शामिल हैं।
बैठक में अरुण मंडल, जितेंद्र कुमार ¨सह, सीताराम साह, अशोक मुर्मू, संग्राम हांसदा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें