शारीरिक-बौद्धिक प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड के हरिपुर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में व्यक्तित्व विकास वर्ग लगा। शा
बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड के हरिपुर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में व्यक्तित्व विकास वर्ग लगा। शारीरिक प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, बिस्कुट रेस, मेढ़क रेस, कुर्सी रेस, सूई धागा रेस, बोरा रेस एवं निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। बौद्धिक प्रतियोगिता में गीत संगीत, एकता गान, एकात्मकता स्त्रोत, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में मिथलेश मरांडी, रूपेश महतो, साहिल शेख, बिस्कुट रेस में संध्या कुमारी, प्रिया कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, गोवर्धन कुमार, मिथलेश मरांडी, आनंद महतो, मेढ़क रेस में कृष्णा मंडल, संध्या कुमारी, राकेश महतो, टीना भारती, खुशी कुमारी, सूई धागा रेस में ब्यूटी कुमारी, पूजा कुमारी, लकी कुमारी, बोरा रेस में ¨पकू कुमार, नितेश कुमार, मुनचुन कुमार, दौ सौ मीटर दौड़ में ¨पटू, लोकेश एवं दीपेश ने बाजी मारी। अन्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य मुकेश कुमार हिम्मत¨सहका, आचार्य भीष्म पांडेय, दयानंद मांझी, धनंजय महतो, राजकुमार मरीक, पूनम दीदी, रंजू दीदी, आचार्य भीष्म पांडेय, रामदेव दत्ता, दयानंद मांझी, वामदेव दत्ता, जगजीत कुमार सहित विद्यालय के दर्जनों भैया बहनें मौजूद थी।