कुहासा से सड़कों पर सन्नाटा, विलंब से चल रही ट्रेनें
दुमका/बासुकीनाथ : दुमका एवं आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी कुहासा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक कुहासे
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 05:05 PM (IST)
दुमका/बासुकीनाथ : दुमका एवं आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी कुहासा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक कुहासे की चादर फैली रही जिससे अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर भी आवागमन धीमी थी। इधर रांची से दुमका आने वाली इंटरसिटी ट्रेन भी कुहासे की वजह से थोड़ी विलंब से दुमका पहुंची।
इधर बासुकीनाथ में मंगलवार को ठंड का भयंकर असर देखने को मिला। सुबह दस बजे तक प्रखंड क्षेत्र में चारों और कुहासा छाया रहा। मंगलवार को बासुकीनाथ मंदिर में कुहासे के कारण सुबह नौ बजे तक भक्तों की संख्या काफी कम दिखी जो सुबह दस बजे के बाद धीरे-धीरे बढ़ने लगी। सुबह बासुकीनाथ मंदिर में भी काफी देर तक कुहासा छाया रहा। लोगों ने जैकेट, स्वेटर, मफलर आदि निकाल लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें