मसलिया में हुई मेधा परीक्षा
मसलिया : मसलिया प्रखंड मुख्यालय के प्लस टु उच्च विद्यालय मसलिया के सभागार में छात्रवृति परीक्षा 201
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 07:35 PM (IST)
मसलिया : मसलिया प्रखंड मुख्यालय के प्लस टु उच्च विद्यालय मसलिया के सभागार में छात्रवृति परीक्षा 2016-17 रविवार को संपन्न हुआ। मौके पर बीडीओ चंदन ¨सह, बीईईओ हाकिम प्रमाणिक एवं प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार उपस्थित थे। वर्ग सप्तम के राज्य मेधा छात्रवृति में 36 में से 35, वर्ग अष्टम के राज्य मेधा सह निर्धनता छात्रवृत्ति में 24 में से 22 तथा वर्ग नवम के राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति में 11 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सम्मिलित हुआ। मौके पर वीक्षक मनजीत माल, मिथुन नंदी, घनश्याम दत्त, हेमंत कुमार एवं कार्यालय सहायक के रूप में संदीप मुर्मू, रामलाल राय आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें