Move to Jagran APP

लैंप्स में किसान 31 तक कराए निबंधन

रामगढ़, दुमका : लैंप्स में धान बेचने वाले किसान अपना निबंधन 31 अक्टूबर तक हर हाल में करा लें। अंचल

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 01:01 AM (IST)
लैंप्स में किसान 31 तक कराए निबंधन

रामगढ़, दुमका : लैंप्स में धान बेचने वाले किसान अपना निबंधन 31 अक्टूबर तक हर हाल में करा लें।

loksabha election banner

अंचलाधिकारी रामा रविदास ने इसके लिए सभी राजस्व कर्मचारी को निबंधन फार्म उपलब्ध करा दिया है। किसान अपने संबंधित राजस्व कर्मचारी से फार्म प्राप्त कर फार्म हुए फार्म के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा जमीन रसीद की छाया प्रति संलग्न करते हुए राजस्व कर्मचारी के पास जमा कर दें। इसके लिए नोडल पदाधिकारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रामाकांत मिश्रा को बनाया गया है। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रामाकांत मिश्रा ने बताया की लैंप्स में उन्हीं किसानों का धान खरीदा जाएगा जिस किसान का निबंधन किया गया जाएगा है।

रामगढ़ में किसानों का धान खरीदने के लिए छह लैंप्स रामगढ़, भदवारी, कारु डीह, अमड़ापहाड़ी, कड़¨बधा तथा लतबेरवा का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस बार लैंप्स के माध्यम से धान की खरीदी एनएसीओएफ कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसलिए कंपनी किसानों का डाटा तैयार कर रही है। धान खरीदी के बाद कंपनी द्वारा सीधे किसानों के खाता में राशि भेज दी जाएगी। अंचल कार्यालय द्वारा सभी भरे हुए फार्म के सत्यापन के बाद कंपनी द्वारा फार्म ले लिया जाएगा। बिना निबंधन के कोई भी किसान का धान लैंप्स के माध्यम से नहीं खरीदा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.