महिला की हत्या में एक गिरफ्तार
जामा, दुमका : जामा थाना अंतर्गत फाड़ासीमल गांव में चार दिन पहले अधेड़ विधवा महिला बुबीन टुडू की हत्या
जामा, दुमका : जामा थाना अंतर्गत फाड़ासीमल गांव में चार दिन पहले अधेड़ विधवा महिला बुबीन टुडू की हत्या पर पड़ा पर्दा हट गया। महिला की दुष्कर्म के बाद पहचान छुपाने के लिए हत्या की गई थी। पुलिस ने गांव के मीरूलाल मुर्मू को बुधवार को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार चार दिन पहले महिला का शव झाड़ी के समीप मिला था। उस समय कयास लगाया जा रहा था कि महिला ने स्वयं कुछ खाकर जान दे दी, उसकी मानसिक हालत भी खराब बतायी जा रही थी। जांच के क्रम में पुलिस को कुछ संदेह हुआ। परिजनों ने भी इसे हत्या बताते हुए गांव के मीरूलाल पर शंका जाहिर की। बुधवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रही है। उसका कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। लोगों की माने तो हत्या से पहले और बाद में युवक ने दुष्कर्म किया।