28 सितंबर से चलेगी दुमका-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन
हंसडीहा (दुमका) : झारखंड की उपराजधानी दुमका अब सीधे अंग प्रदेश भागलपुर रेल मार्ग से जुड़ जाएगी। पूर्व
हंसडीहा (दुमका) : झारखंड की उपराजधानी दुमका अब सीधे अंग प्रदेश भागलपुर रेल मार्ग से जुड़ जाएगी। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन ने इस संबंध में शनिवार को एक सूचना जारी कर दुमका-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। जारी सूचना के अनुसार नई ट्रेन 28 सितंबर से चलेगी। यह ट्रेन भागलपुर से हंसडीहा के रास्ते दुमका तक जाएगी, यह जानकारी शनिवार को भागलपुर से हंसडीहा आए एरिया मैनेजर आलोक कुमार ¨सह ने दी। कहा कि नई ट्रेन का उद्घाटन के लिए हंसडीहा में मंच बनाया जा रहा है। हंसडीहा से ही 28 सितंबर को हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को दुमका के लिए रवाना किया जाएगा।
यह ट्रेन 53442 डाउन के रूप में भागलपुर से दुमका जाएगी तथा 53441 अप बनकर दुमका से भागलपुर जाएगी। रेलवे ने भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया है। अब हंसडीहा से सुबह और रात के अलावा दोपहर में भी भागलपुर जाने के लिए ट्रेन चलेगी। रेलवे के एरिया मैनेजर आलोक कुमार ¨सह ने बताया कि 26 व 27 सितंबर को रात में चलने वाली भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी।
.........
इनसेट-
दुमका-भागलपुर 53441/53442 पैसेंजर ट्रेन की समय सारणी
-भागलपुर से दुमका : 4.00 सुबह प्रस्थान
हंसडीहा से दुमका : 07.00 प्रस्थान
दुमका से भागलपुर : 09.15 सुबह प्रस्थान
हंसडीहा से भागलपुर : 10.40 सुबह प्रस्थान
...................
हंसडीहा-भागलपुर 53444/53443 पैंसेंजर ट्रेन की समय सारणी
भागलपुर से हंसडीहा : 12.05 दोपहर
हंसडीहा से भागलपुर : 15.30 दोपहर
भागलपुर से हंसडीहा : 18.45 रात्रि
हंसडीहा से भागलपुर : 22.00 रात्रि
..................
दुमका से प्रमुख स्टेशन का किराया
दुमका से नोनीहाट : 10 रुपये
दुमका से हंसडीहा : 10 रुपये
दुमका से बौंसी : 20 रुपये
दुमका से बाराहाट : 20 रुपये
दुमका से भागलपुर : 30 रुपये