Move to Jagran APP

दलहन-मोटे अनाज से समृद्ध बनेंगे किसान

दुमका :अच्छी बारिश की वजह से दुमका जिले में दलहन एवं मोटा अनाजों की पैदावार की उम्मीद बढ़ी है। कृषि

By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 01:00 AM (IST)
दलहन-मोटे अनाज से समृद्ध बनेंगे किसान

दुमका :अच्छी बारिश की वजह से दुमका जिले में दलहन एवं मोटा अनाजों की पैदावार की उम्मीद बढ़ी है। कृषि विभाग की मानें तो जिले में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 72 फीसद दलहन के फसलों की बुआई हुई है। जबकि मोटा अनाजों की करने वाले किसानों ने भी लक्ष्य के विरुद्ध तकरीबन 80 फीसद बुआई किया है। कृषि महकमा के मुताबिक अगर भादो के महीने में बारिश ठीक रही तो निश्चित तौर पर किसानों की खेतों में इस बार धान के अलावा दलहन व मोटा अनाज की भी अच्छी उपज होगी। यदि ऐसा हुआ तो किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

loksabha election banner

--------------------

दहलन की बुआई (हेक्टेयर में)

---------------

प्रखंड- अरहर- उड़द - मूंग - कुल्थी - अन्य

दुमका - 1265 - 485 - 98 -00 - 195

जामा - 1568 - 497 - 78 -00 - 168

जरमुंडी- 1752 - 595 - 89 -00 - 169

मसलिया- 930 - 485- 84 -00 - 59

रानीश्वर - 1468- 558 - 85 -00 - 213

शिकारीपाड़ा- 1358 -553 - 89 -00 - 202

सरैयाहाट - 665 - 403 - 98 - 00- 69

रामगढ़ - 1242 - 369 - 59 - 00 - 73

काठीकुंड - 1268 - 271- 89 - 00 - 78

गोपीकांदर - 1354 - 279 - 75-00 - 10

---------------------------------------

अनाज की बुआई (हेक्टेयर)

प्रखंड - ज्वार - बाजरा - मडुआ

दुमका - 08 - 02 - 98

जामा - 09 - 02 - 120

जरमुंडी - 08 - 02 - 125

मसलिया- 08 - 01 - 131

रानीश्वर - 08 - 01 - 119

शिकारीपाड़ा- 09 - 03 - 122

सरैयाहाट - 09 - 01 - 119

रामगढ़ - 09 - 01 - 139

काठीकुंड - 09 - 03 - 128

गोपीकांदर - 10 - 03 - 139

-----------------------------

इस वर्ष बारिश ठीक-ठाक होने के कारण दलहन और मोटे अनाज की पैदावार भी ठीक होने की संभावना है। हालांकि जिले में कुल्थी की बुआई नहीं हो पायी है लेकिन इसके बाद भी दलहन के विभिन्न फसलों की खेती लक्ष्य के विरुद्ध 72 फीसद हुई है। वहीं मोटे अनाज के लिए भी निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 80 फीसद भू-भाग में बुआई होने की खबर है।

- सुरेंद्र कुमार ¨सह, जिला कृषि पदाधिकारी, दुमका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.