शराब के नशे में गिरे युवक की मौत
दुमका : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सोमवार को श्रीअमड़ा स्थित पुल के समीप से एक युवक का शव बरामद किया।
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 06:03 PM (IST)
दुमका : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सोमवार को श्रीअमड़ा स्थित पुल के समीप से एक युवक का शव बरामद किया। बाद में उसकी पहचान कड़हरबील निवासी 30 वर्षीय तरुण विभाष हेम्ब्रम के रूप में हुई। परिजन द्वारा किसी तरह की आशंका व्यक्त नहीं किए जाने के कारण पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पुल के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है। छानबीन के क्रम में पुलिस को शराब की बदबू आई। चेहरे पर चोट का निशान भी मिला। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद मृतक का चाचा विनोद हेम्ब्रम थाना पहुंचा और भतीजे के रूप में शव की शिनाख्त की। चाचा ने बताया कि तरूण शराब पीता था। मुहं के बल गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने यूडी केए दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें