बाघों को बचाने के लिए किया जागरूक
दुमका : वन प्रमंडल दुमका की ओर से शुक्रवार को बाघ दिवस के अवसर पर सैनिक स्कूल बंदरजोरी के छात्रों द्
दुमका : वन प्रमंडल दुमका की ओर से शुक्रवार को बाघ दिवस के अवसर पर सैनिक स्कूल बंदरजोरी के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई। रैली वन विभाग के हिजला पश्चिमी प्रक्षेत्र से अंबेदकर चौके होते हुए समाहरणालय पहुंची। यहां दैनिक जागरण के एक करोड़ पौधरोपण अभियान तथा 67 वां वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। मौके पर वन महकमा के सीएफ एनके ¨सह, वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉ.अभिषेक, अनुमंडल पदाधिकारी जीशान कमर, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी जीशान कमर, वन संरक्षक एनके ¨सह, वन क्षेत्र पदाधिकारी सीताराम चौधरी, वनपाल छक्कू प्रसाद मंडल, जयकांत मंडल व स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉ.अभिषेक ने बताया कि बाघों के बचाने व अवैध तस्करी को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । अभियान के माध्यम से लोगों से यह अपील की जाएगी कि बाघों की खाल व हड्डी का इस्तेमाल घर में सजावट के रूप में नहीं करें। यह गैर कानूनी है। नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा बाघों का स्थान खाद्य श्रृंखला में सबसे ऊपर है।