प्रस्तावित योजनाएं ही स्वीकृत करें
दुमका: दुमका सदर प्रखंड के पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। विकास योज
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 07:11 PM (IST)
दुमका: दुमका सदर प्रखंड के पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर रणनीति बनायी गयी। संघ की उपाध्यक्ष सविता टुडू ने कहा कि 14वीं वित्त आयोग के तहत पंचायत में उसी योजनाओं को स्वीकृत किया जाए जो कार्यकारिणी की बैठक में पारित हो। अगर मनमाने ढंग से योजनाएं पारित होती है तो संघ इसका विरोध करेगी। उन्होंने पंचायत को अविलंब डिजिटल हस्ताक्षर उपलब्ध कराने की मांग की है। बैठक में प्रखंड प्रमुख हेमंत हेम्ब्रम, संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन हांसदा, निर्मला पुतुल मुर्मू, सुशांति हांसदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें