महिला लौटी घर, बयान दर्ज
दुमका : बेटे के साथ घर से निकली मां मंगलवार की शाम घर लौट आयी। महिला के पति ने दर्ज प्राथमिकी में
दुमका : बेटे के साथ घर से निकली मां मंगलवार की शाम घर लौट आयी। महिला के पति ने दर्ज प्राथमिकी में जेवरात ले जाने का आरोप लगाया था लेकिन महिला ने कोर्ट में भागने की बात को एक सिरे से नकार दिया।
बुधवार को न्यायालय में दिए बयान में महिला ने कहा कि वह घर से सीधे मायके पश्चिम बंगाल के सैंथिया चली गई थी। जिस युवक का नाम सामने आ रहा है वह उसे जानती है। न्यायालय के आदेश पर महिला पति के साथ घर चली गई। एक व्यक्ति ने 20 जुलाई को नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि शाम को पत्नी सात साल के बेटे के साथ बाजार जाने के लिए निकलीं लेकिन घर लौटकर नहीं आई। वह साथ में 12 भर के जेवरात के साथ करीब सवा लाख रुपया भी ले गई। आरोप लगाया कि वह अपने मामी के देवर से अक्सर फोन पर बात करती थी। 17 को वह घर भी आया था।