विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या
मसलिया : थाना क्षेत्र गोवासोल गांव के केसियाबहाल टोला में सोमवार देर रात 22 वर्षीय विवाहिता सावित्र
By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 01:01 AM (IST)
मसलिया : थाना क्षेत्र गोवासोल गांव के केसियाबहाल टोला में सोमवार देर रात 22 वर्षीय विवाहिता सावित्री मरांडी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मसलिया थाना पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। केसियाबहाल टोला के मृतक सावित्री मरांडी के पति दिलीप हांसदा ने बताया कि सोमवार रात वह पत्नी सावित्री मरांडी के साथ अपने घर में सोया हुआ था। देर रात को घर में पत्नी को नही देखकर काफी खोजबीन किया। परन्तु उसका कोई पता नही चल पाया। सुबह होने पर देखा कि घर के पिछवाड़े में अमरूद के पेड़ पर फांसी लगा ली है। दिलीप हांसदा की शादी करीब आठ महीना पहले दुमका के कुरूवा गांव में सावित्री हांसदा के साथ हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें