नशाबंदी को एकजुट हुए ग्रामीण
गोपीकांदर : शनिवार को महिला विकास समिति ने शराब से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए जागरूकता
गोपीकांदर : शनिवार को महिला विकास समिति ने शराब से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद रैली में शामिल महिलाओं ने शराबंदी के समर्थन में नारे लगाए और राज्य सरकार से शीघ्र कदम उठाने की अपील की। बाखर बेचने वालों को सजा देने की मांग की।
संस्था की सुष्मिता सोरेन ने कहा कि शराब घर को उजाड़ देती है। पीने वालों को इसका अहसास तक नहीं होता है। जब तक घर की महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तब तक शराब बंद नहीं होगी। हर महिला को इसके लिए आवाज उठानी होगी। शराब पीने से कई लोगों की मौत होती है। परिवार टूट जाता है। व्यक्ति तो चला जाता है परन्तु उसके बाद घर की स्थिति जो होती है, वह हर कोई जानता है। हर महिला को अपने पति को समझाना होगा कि शराब से क्या नुकसान होता है। शारीरिक के साथ आíथक अभाव का सामना करना पड़ता है।