रामगढ़ में महिला कर्मियों का प्रदर्शन
रामगढ़ : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष संघ की सदस्यों ने शुक्रवार को विभिन्न मां
रामगढ़ : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष संघ की सदस्यों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रर्दशन किया। सदस्य बाजार में रैली निकालते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचे और धरना देकर राज्यपाल के नाम 17 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। मांग पत्र में प्रत्येक रसोईया का पांच लाख रुपया का जीवन बीमा कराने, रसोइया का मानदेय उसके निजी खाता में देने, जिन विद्यालय में रसोईया की संख्या कम है वहां नये रसोईया को चयनित करने, संयोजिका, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष को मानदेय देने, रसोईया का स्थायीकरण करने, रसोइया को प्रत्येक वर्ष पोशाक तथा साबुन प्रदान करने, प्रारंभ से कार्यरत रसोईया, संयोजिका तथा अध्यक्ष को नहीं हटाने, विद्यालय के बच्चों के लिए भोजन करने के लिए अतिरिक्त कमरा का निर्माण कराने, रसोईया को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने, विद्यालय में खराब पड़े शौचालय की मरम्मत कराने तथा अधूरा पड़े शौचालय को पूर्ण , सभी विद्यालय में मध्याह्न भोजन की राशि तथा चावल समय पर उपलब्ध कराने समेत अन्य मांग शामिल है।
इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष सालिनी टुडू, शीलवंती कस्कु, आशा देवी, शोभा देवी, आरती देवी, अहिल्या देवी, हरदेव राय, अवलियस सोरेन, कुंती देवी, ¨पकी देवी, लीला देवी, नाचन मुर्मू, सुनीता हेम्ब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।