गोपीकांदर में चलेगा नशाबंदी अभियान
दुमका : राज्य में भी पूर्ण शराबबंदी को लेकर अब स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने मोर्चा संभाल लि
दुमका : राज्य में भी पूर्ण शराबबंदी को लेकर अब स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को गोपीकांदर प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस बावत शुक्रवार को बैठक की गई। विधवा विकास समिति की सुस्मिता सोरेन ने कहा कि पूर्ण नशाबंदी के लिए लोगों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार पर भी बंद कराने पर जोर दिया जाएगा। गोपीकांदर में अभियान के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि शराब पीने से क्या नुकसान होता है। आíथक के साथ शारीरिक हानि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। पूरी तरह से शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए हर प्रखंड में रैली निकालकर लोगों को जागरूक बनाया जाएगा। गांव व देहात में संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताने का प्रयास किया जाएगा कि शराब पीने से परिवार कैसे बिखरता है। इसकी शुरूआत सात मई से हो चुकी है। बैठक में विक्रम सिन्हा, सीमा मुर्मू, इम्तियाज, प्रोमिला मरांडी व सज्जाद आदि शामिल थे।