Move to Jagran APP

नशाखोरी के विरोध में चलाएं अभियान

दुमका : सूचना भवन में शुक्रवार को महिला समूह हम की बैठक में संरक्षक जया सिन्हा ने कहा कि समूह की सभी

By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 08:00 PM (IST)
नशाखोरी के विरोध में चलाएं अभियान

दुमका : सूचना भवन में शुक्रवार को महिला समूह हम की बैठक में संरक्षक जया सिन्हा ने कहा कि समूह की सभी सदस्य समयबद्धता, समन्वय, सद्भाव एवं अनुशासन के साथ संगठन के उद्देश्यों को पूरा करें। समूह से जुड़ी कलाकार महिलाएं अपना एलबम स्वयं तैयार कर इसे महिला सशक्तीकरण के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनाएं। दहेज प्रथा के उन्मूलन, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण बचाने के प्रति समूह की महिलाएं आगे आएं।

loksabha election banner

जिला परिषद अध्यक्षा जायेस बेसरा ने कहा कि जनजातीय समाज की बदहाली का मुख्य कारण नशाखोरी है। हम के सदस्यों से नशा उन्मूलन के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की। हम की अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि अगले कुछ दिनों में पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने के लिए हम व्यापक अभियान चलाएगी। इसमें जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा।

कहा कि जायेस बेसरा, अन्नू तथा अंजुला मुर्मू के नेतृत्व में तैयार तीन कार्य समूह बेटी बचाओ, दहेज उन्मूलन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा स्वच्छता अभियान पर अगले तीन महीने में हम की ओर से कई कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को संस्था द्वारा सघन पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

संचालन संस्था की सचिव ¨सहासिनी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में रितु गुटगुटिया, पूíणमा पांडेय, अन्नू, सुजाता अधिकारी, अरुणिमा नंदिता सेन, पूनम अग्रवाल, गायत्री जायसवाल, ऐलिजाबेथ टुडू, डॉ.अरुणा चटर्जी, किरण तिवारी, सुमिता ¨सह, सुष्मिता मुखर्जी, छवि बागची, पंकजनी हेम्ब्रम अंजुला मुर्मू तथा लता मुर्मू मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.