भागवत हत्याकांड में दो को जेल
दुमका : नगर थाना की पुलिस ने भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत की हत्या में नामजद आरोप
दुमका : नगर थाना की पुलिस ने भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत की हत्या में नामजद आरोपी बनाए गए दो आरोपी विप्लव शर्मा और नारायण हरि उर्फ ¨चटू को गुरुवार को अदालत में पेश किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पांच आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
दोपहर करीब चार बजे दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को केंद्रीय जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपी विप्लव शर्मा ने अपने को निर्दोष बताया और कहा कि साजिश के तहत उसे फंसाया गया है। डेढ़ माह से दुधानी चौक पर भी जाना छोड़ दिया था। पुलिस जिस समय घर पहुंची, सो रहा था। पूछताछ के बहाने ले गई और हत्या का आरोप मढ़ दिया। मेरा जीवन खराब कर दिया गया। अब कुछ बचा ही नहीं है। किया किसने और फंसा कौन। क्या कोई ऐसा अपराधी होगा, जो हत्या के बाद आराम से घर में सोएगा। वहीं नारायण का कहना था कि उसे भी साजिश के तहत फंसाया गया है। पता नहीं कैसे उसका नाम प्राथमिकी में दे दिया गया। बताया कि शाम करीब सात बजे पारिवारिक मामले को सुलझाने के लिए शंभू राउत के साथ उनके चारपहिया वाहन से मुफस्सिल थाना गया था, बाइक चौक पर खड़ी की। साढ़े नौ बजे चौक से बाइक उठायी और मंदिर चला गया। वहां से घर आ गया। इसी बीच पुलिस पहुंची और उठाकर थाना ले गई।