ट्रक की चपेट में आकर खलासी की मौत
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के रामगढ़ होटल के समीप शुक्रवार को टायर से गिट्टी निकालने के क्रम में ट्रक के नी
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के रामगढ़ होटल के समीप शुक्रवार को टायर से गिट्टी निकालने के क्रम में ट्रक के नीचे आ जाने से खलासी 30 वर्षीय अमन कुमार ठाकुर की मौत हो गई। वह बिहार के समस्तीपुर जिले के बोनडीह गांव का रहने वाला था।
खलासी चालक के साथ सरसडंगाल से गिंट्टी लेकर समस्तीपुर जा रहा था। होटल में दोनों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद खलासी पिछले पहिया में फंसी गिट्टी निकालकर रहा था, इसी दौरान चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। पहिया के नीचे आ जाने के कारण खलासी बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल जे जाने की बजाय चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। करीब एक घंटे तक युवक ट्रक के पहिए के नीचे दबा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मोहलपहाड़ी अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजन को खबर दे दी गई है। रात तक सभी पहुंच जाएंगे। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।