Move to Jagran APP

प्रखंडों में लगेगी तिलका मांझी की प्रतिमा

दुमका : झारखंड आदिम जनजाति शिक्षित संघ की ओर से गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में शहीद तिलका मांझी का 21

By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 01:00 AM (IST)
प्रखंडों में लगेगी तिलका मांझी की प्रतिमा

दुमका : झारखंड आदिम जनजाति शिक्षित संघ की ओर से गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में शहीद तिलका मांझी का 21वां वार्षिक महाधिवेशन मनाया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंड में शहीद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति के नाम का 23 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया।

loksabha election banner

प्रमंडलीय अध्यक्ष दामोदर गृही ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव, पंचायत से लेकर प्रखंड तक जन जागरण चलाया जाएगा। दुमका व राजमहल लोकसभा क्षेत्र पहाड़िया बहुल है। शिकारीपाड़ा, जामा, लिट्टीपाड़ा, बरहेट व बोरिया विधानसभा क्षेत्र को पहाड़िया आदिम जनजाति के लिए आरक्षित की जाए। मनोज ¨सह पहाड़ियां ने कहा कि झारखंड राज्य में आदिम जनजातियों को अनुसूचित जनजाति के जगह आदिम जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। संताल परगना प्रमंडल में आदिम जनजाति के रूप में माल पहाड़िया व सौंरिया पहाड़िया को मान्यता प्राप्त है, लेकिन कुमारभाग पहाड़िया को वंचित रखा गया है, जो माल पहाड़िया के अंतर्गत ही आते है। संताल परगना प्रमंडल का नाम पहाड़िया आरंयांचल रखा जाए। इससे पूर्व संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर इंडोर स्टेडियम से रैली निकाली, जो शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा तक पहुंची। माल्यार्पण के बाद रैली प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंची, जहां संघ की ओर से 23 सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़िया समुदाय से जुड़े नृत्य व गीत पेश किए गए। मौके पर नवल किशोर ¨सह, मणिलाल गृही, ज्योतिष कुमार ¨सह, विनोद प्रसाद गृही, प्रेम प्रकाश देहरी, जयप्रकाश देहरी ,राम जीवन आहड़ी, रमेश माल पहाड़िया, राजेंद्र आहड़ी, मुनी देवी, पूर्णिर्मा देवी, यमुना कुमारी, माला कुमारी, सरोधनी कुमारी सहित पहाड़िया समाज के लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.