इंटरनेट सेवा चरमराई, लोग परेशान
दुमका : भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवा चरमराने से उपभोक्ता परेशान हैं। इंटरनेट फेल रहने की
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 06:47 PM (IST)
दुमका : भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवा चरमराने से उपभोक्ता परेशान हैं। इंटरनेट फेल रहने की वजह से लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गिरिडीह के समीप आप्टिकल फाइबर केबुल कट जाने से दुमका को लिंक नहीं मिल पा रहा है। शहर के कई इंटरनेट कैफे भी ठप हैं। शुक्रवार को शाम तक सुविधा चालू होने की संभावना विभाग ने जताई है।
-------------
गिरिडीह में आप्टिकल फाइबर केबल कटा हुआ है, जिससे जिले के बीएसएनएल इंटरनेट उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को लगभग चार बजे तक खराबी ठीक हो जाएगी।
केके सिंह, टीडीएम
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें