Move to Jagran APP

सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन आज

दुमका : सिविल सर्जन की लचर कार्यशैली के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सोमवार को कार्यालय के स

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 06:13 PM (IST)
सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन आज

दुमका : सिविल सर्जन की लचर कार्यशैली के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सोमवार को कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा।

loksabha election banner

संघ के जिला सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश का कहना है कि जब से योगेंद्र महतो ने सिविल सर्जन के पद पर योगदान दिया, तब से अस्पताल की स्थिति बदतर हो गई। कर्मचारी से लेकर हर कोई परेशान है। समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। अन्य समस्याओं के निदान के लिए सीएस पूरी तरह से निष्क्रिय बने हुए हैं। किसी कर्मचारी की बात सुनना तक नहीं चाहते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। कहा कि दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को हर हाल में सफल बनाना है। तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों के हित में काम करने की बजाय पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों को बंधुवा मजदूर बनाना चाहती है। सरकार की इस मंशा को कभी सफल होने नहीं दिया जाएगा। यह किसी एक की नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों की लड़ाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.