समर्पित लोगों को ही सदस्य बनाएं
दुमका : झारखंड विकास मोर्चा का चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए रविवार को जन पुस्तकालय में बै
दुमका : झारखंड विकास मोर्चा का चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए रविवार को जन पुस्तकालय में बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष पंकज मुर्मू ने कहा कि पंचायत व नगर के प्रत्येक वार्ड से 25 सदस्य वैसे बनाएं जो मोर्चा के प्रति समर्पण की भावना रखते हों। संख्या बढ़ाने के नाम पर ऐसे लोगों को सदस्य नहीं बनाएं, जिससे पार्टी को आगे बढ़ाने में मुश्किल हो। मिलकर ही पार्टी को आगे बढ़ाना है। इसके लिए जरूरी है कि हमारा हर सदस्य पूरी इमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करे। जिला संयोजक धर्मेद्र सिंह बिटट् ने कहा कि पार्टी ने सभी को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। इसके लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करना होगा। लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। बैठक में परितोष सोरेन, राजेश किस्कू, लक्ष्मण पंडित, सुभाष चंद्र मरांडी, द्वारिका प्रसाद साह, मो.टिंकू, शैलेंद्र हेम्ब्रम, निर्मल हाजरा, बबलू मुर्मू, छोटो मुर्मू, रविंद्र बास्की, विपिन मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।