संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र के महुआ गांव से रविवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। महिला
बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र के महुआ गांव से रविवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। महिला सुभाष दर्वे की 22 वर्षीया पत्नी वीणा देवी थी।
पुलिस को सूचना मिली कि महुआ गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर एसआइ नारायण सिंह व एएसआइ गुप्तेश्वर तिवारी पहुंचे और शव कब्जे में लिया। शव देखने के बाद प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की हत्या की गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति व अन्य ससुराल वालों ने वीणा देवी को जान से मारने के बाद फांसी पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर ससुर रामलाल दर्वे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि घर के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।