युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
दुमका : नगर थाना क्षेत्र के बंदरजोड़ी में शुक्रवार सुबह पड़ोसी की पिटाई से क्षुब्ध 40 वर्षीय पुदुक चा
दुमका : नगर थाना क्षेत्र के बंदरजोड़ी में शुक्रवार सुबह पड़ोसी की पिटाई से क्षुब्ध 40 वर्षीय पुदुक चालक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिउड़ी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पुदुक के पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे दरवाजे पर आकर शोर मचा रहे थे। उसने बच्चों को ऐसा करने से मना किया लेकिन वे नहीं माने। गुस्सा में उसने एक बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे ने यह बात घर जाकर बताई तो परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने पुदुक के सरेआम पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। घरवाले किसी तरह उतारकर सीधे सदर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस को अस्पताल प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई लेकिन उसके पहुंचने से पहले उसे रेफर कर दिया गया।