Move to Jagran APP

डायन के आरोप में वृद्धा की हत्या

जामा : प्रखंड के मोहुलबना गांव में गुरुवार शाम डायन के आरोप में देवान मुर्मू ने अपनी 60 वर्षीया चाची

By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 07:25 PM (IST)
डायन के आरोप में वृद्धा की हत्या

जामा : प्रखंड के मोहुलबना गांव में गुरुवार शाम डायन के आरोप में देवान मुर्मू ने अपनी 60 वर्षीया चाची सुनी मुर्मू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

loksabha election banner

देवान की मां पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थी। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं आया। लोगों के कहने पर देवान रामगढ़ के एक ओझा गोसाई मुर्मू के पास गया। उसने कुछ इलाज करने की बात कहकर लौटा दिया। सोमवार को उसकी मां की मौत हो गई। गुरुवार को मौत का कारण जानने के लिए देवान फिर ओझा के पास चला गया। ओझा ने उसे बताया कि उसकी चाची सुनी मुर्मू डायन है। उसके रहते घर में सुख-शांति आने वाली नहीं है। ओझा से मिलने के बाद देवान सीधे घर आया और सांवल से चाची पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह घर से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.