बारिश में गिरे आधा दर्जन घर
बासुकीनाथ : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार रात जरमुंडी प्रखंड के छह घर ध्वस्त हो गए। कई
बासुकीनाथ : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार रात जरमुंडी प्रखंड के छह घर ध्वस्त हो गए। कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे हैं। घटना में तीन लोग मलबे में दब गए जिन्हें पड़ोसियों की सहायता से सुरक्षित निकाल लिया गया। अब इन परिवार के पास सिर छुपाने की समस्या आ खड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार देर रात बारिश के दौरान बनवारा पंचायत क्षेत्र के बांघडीह गांव में माया देवी, गरडा अमराकुंडा पंचायत क्षेत्र के अमगाछी गांव में संतोषी मांझी, विक्रम दास, मकान, कुशमाहा चिकनिंया पंचायत में बिरना गांव निवासी मुख्तियार मिर्धा आदि का घर गिर गया। बारिश से बचने के लिए सभी घरों में थे। संतोषी मांझी के घर आए दो मेहमान, उसकी मां और पांच वर्षीया बेटी छप्पर के नीचे दब गई। तत्काल ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी को मामूली चोट आई। सर से छत छिन जाने के कारण पीड़ित परिवारों ने बीडीओ व सीओ से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया है।
इधर रविवार को बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस तो ली पर उन्हें अब घर में रहने पर खतरा महसूस हो रहा है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाके में ज्यादातर कच्चे घर मिट्टी के हैं। बारिश में पूरा घर बुरी तरह से चूने लगा है। अगर तेज धूप निकली तो मकान गिर सकते हैं।