विश्व कल्याण शतचंडी महायज्ञ शुरू
सरैयाहाट : प्रखंड के दिग्घी गांव में गुरुवार को कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय विश्व कल्याण शतचंडी महा
सरैयाहाट : प्रखंड के दिग्घी गांव में गुरुवार को कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय विश्व कल्याण शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। कलशयात्रा में 551 महिलाएं शामिल हुई। गांव के ही सरोवर से कलश में जल भर कर गांव के चारों ओर भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंचीं। यहां यज्ञ कराने काशी विश्वनाथ से आये आचार्य नरेन्द्र शास्त्री व पंडितों की टोली द्वारा गौरी एवं गणेश पूजन कर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत यज्ञ की शुरूआत की गयी। यज्ञ स्थल पर शिल्पकार द्वारा निर्माण किये गये देवी देवताओं की प्रतिमा एवं पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है। दो जून चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान गणेश मंडपांग, स्थापन पूजन, दुर्गापाठ, हवन, पुष्पांजली, आरती एवं प्रतिदिन शाम में अयोध्या से आये आचार्य दीनानाथ शास्त्री द्वारा प्रवचनों का लाभ श्रोता उठा पायेंगे। इस यज्ञ में मुख्य यजमान जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार एवं उनकी नीतू जायसवाल हैं। अशोक ने बताया कि यज्ञ में महा भंडारा का भी आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिन हजारों लोग भंडारा का लाभ ले सकेंगे। महायज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञ समिति दिग्घी द्वारा सराहनीय सहयोग किया जा रहा है।