भारत व नेपाल में शांति की कामना
बासुकीनाथ : भूकंप की वजह से भारत एवं नेपाल में मची त्रासदी से उबरने व लोगों की सुख, शांति व अमन की
बासुकीनाथ : भूकंप की वजह से भारत एवं नेपाल में मची त्रासदी से उबरने व लोगों की सुख, शांति व अमन की खातिर सोमवार को बासुकीनाथ में बासुकीनाथ धाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पंडा-पुरोहितों के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गयी। बासुकीनाथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा के अगुवाई में पंडा, पुरोहित एवं पंडितों के दल द्वारा फौजदारी दरबार में गणेश-अंबिका पूजन, षोड्शोपचार पूजन, नवग्रह पजन, शांति पाठ एवं विशेष पूजन किया गया। मनोज पंडा ने बताया कि सभा के पंडा-पुरोहितों के द्वारा ग्राम, देश, समेत पड़ोसी देशों में प्राकृतिक आपदा से रक्षा के लिए विशेष पूजा कर भोलेनाथ से कामना सुख, शांति की कामना की गयी। भूकंप में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष शांति पाठ किया गया। मनोज पंडा, पंडित मणिकांत झा, एवं जितेन्द्र झा ने बताया कि मृतक के आश्रित व परिजन दुख की इस बेला में धैर्य पूर्वक रहें।
मौके पर बासुकीनाथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, पंडित किशोर झा, पंडित जितेन्द्र झा, महामंत्री कुमोद पांडेय,पंडित आशुतोष झा, सुबोध झा वैदिक, कुंदन झा, सुमन झा, सुशील झा, जगरनाथ पंडा, कपिलदेव पंडा, गंगाराम पंडा, बमबम गोस्वामी, मोनू झा, जनमेजय, जमुना, चुन्ना, कैलाश सहित पंडा समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया।