भूकंप पीड़ितों के लिए अभाविप ने किया भिक्षाटन
दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री मिथुन कुमार के नेतृत्व में नेपाल में हुये भूकं
दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री मिथुन कुमार के नेतृत्व में नेपाल में हुये भूकंप से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए दुमका नगर में भिक्षाटन किया गया। भिक्षाटन से प्राप्त राशि नेपाल स्थित विद्यार्थी परिषद इकाई प्रागिक विद्यार्थी परिषद को भेजी जायेगी।
बता दें कि नेपाल में प्रागिक विद्यार्थी परिषद के नाम से संगठन संचालित है। नेपाल में संगठन का काम क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल शर्मा देखते हैं। नेपाल के कार्यकर्ताओं द्वारा राहत शिविर लगाया गया है। भिक्षाटन में 7513 रुपया सहयोग प्राप्त हुआ। भिक्षाटन में नगर सह मंत्री डॉक्टर राय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी रवि कुमार, विभाग सह मंत्री दुर्गेश कुमार ,संजीत कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. सैफुद्दीन, प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी, नगर जनजाति छात्र कार्य प्रमुख प्रदीप मुर्मू, उपेंद्र दास उपस्थित थे।