आंदोलनकारियों को सम्मानित करे सरकार
दुमका : चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी संघ के जिला संयोजक विजय कुमार चौधरी ने सरकार से हूल दिवस पर आंदोलन
दुमका : चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी संघ के जिला संयोजक विजय कुमार चौधरी ने सरकार से हूल दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग की है। रविवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित संघ की बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि मांगों की पूर्ति के लिए पांच जून को धरना दिया जाएगा। संघ की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संचालन व सांगठनिक विस्तार के लिए प्रखंड स्तर प्रभारियों का मनोनयन किया गया।
यह प्रस्ताव लिया गया कि संघ की अगली बैठक 25 मई को होगी। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार चौधरी ने की जबकि मौके पर तारापद सोरेन, मानसिंह सोरेन, लखन टुडू, चिंतामुनी किस्कू, परेश सोरेन, बाबूधन सोरेन, मंडल मुर्मू, मोतीलाल मुर्मू, मदन हेम्ब्रम, परमेश्वर मरांडी, पानसोल मरांडी, रंजीत मरांडी, परगना मुर्मू, भवेश टुडू, गोपाल मरांडी, वानेश्वर टुडू, मिहिर मरांडी, लुखीराम किस्कू, सुखलाल हेम्ब्रम, एमानुएल मुर्मू, ढेबा हांसदा, मिसिल किस्कू, शिवलाल टुडू, महादेव सोरेन, सुजन हांसदा, गणेश हांसदा समेत कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।
प्रखंडों के प्रभारी
रानीश्वर : कान्हु मुर्मू, जागेश्वर हांसदा, जिसू बास्की। सरैयाहाट : गौरीशंकर झा, इरशाद अंसारी, रंजीत मुर्मू। गोपीकांदर : सुशील टुडू, रघुनाथ मरांडी एवं मार्शल बास्की। जामा : सीता राम साह, अरुण साह, पनसोल मरांडी। पाकुड़ : नाजीर टुडू, कविराज मरांडी, कुमिला मुर्मू, प्रोमिला सोरेन।